देशबड़ी खबर

मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए, 1 साल में पांचवीं बार बढ़ी कीमत

आम लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल यह पांचवां मौका है जब मदर डेयरी की ओर से दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, गाय के दूध और टोकन वाले दूध की एमआरपी में कोई संशोधन नहीं किया गया है। बढ़े हुए दाम 27 दिसंबर से लागू हो जाएंगे। मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया है। यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया।

दिल्ली एनसीआर के बात करे तो मदर डेयरी यहां प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक का दूध का सप्लाई करता है। 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 66 रुपये हो जाएगी। वहीं, टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। डबल टोंड दूध की बात की जाए तो यह 47 रुपये कर दी गई है। इससे पहले मदर डेयरी ने नवंबर महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। जब फुल क्रीम दूध की कीमत 1 रुपये बढ़ाई गई थी वही भैंस के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button