देशबड़ी खबर

गुजरात: ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा तो फॉर्च्यूनर कार से टकराई बस, 9 लोगों की मौत, 32 घायल

नवसारी। गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसा बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ। बस में सवार 32 लोग घायल हुए हैं।

ड्राइव करते वक्त ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हुई और उसने एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

कार में सवार थे 9 लोग

अतिरिक्त जिला कलक्टर केतन जोशी ने बताया कि 32 घायलों में से 17 को वलसाड के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 14 घायलों का इलाज नवसारी के अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को इलाज के लिए सूरत ले जाया गया है। कार में 9 लोग सवार थे। वे सभी अंकलेश्वर स्थित एक कंपनी के ऑफिस के कर्मचारी थे। बस अहमदाबाद से लोगों को लेकर वलसाड जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button