देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में हिज्बुल आतंकी के खिलाफ बड़ा एक्शन, घर पर चला बुल्डोजर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ प्रशासन का शख्स अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज शनिवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम के लेवार गांव में आतंकवादी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के कमांडर आमिर खान की दो मंजिला इमारत के आसपास की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान हिज्बुल मुजाहिद्दीन का टॉप ऑपरेशनल कमांडर है. वह 90 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को पार करके भाग गया था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग के पहलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर आमिर खान की इमारत को तोड़ दिया.

सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को किया ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर प्रशासन की संयुक्त अभियान टीम ने अनंतनाग जिले के लेवार गांव में एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह अभियान चलाया. एक बुलडोजर ने हिज्ब कमांडर आमिर खान की संपत्ति की परिसर की दीवार को ध्वस्त कर दिया, जो अतिक्रमित सरकारी भूमि पर बनाई गई थी.

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी को आतंकवाद से मुक्त बनाने और सरकार में लोगों का विश्वास जगाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

हिज्बुल के कमांडर को 15 साल की जेल

इससे पहले बुधवार (28 दिसंबर) को श्रीनगर के एक स्थानीय अदालत ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू कमांडर को 15 साल के कारावास की सजा सुनायी. जम्मू कश्मीर प्रदेश अन्वेषण एजेंसी द्वारा की गई जांच के आधार पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) अदालत ने प्रतिबंधित संगठन के जिला कमांडर आमिर नबी वाघे उर्फ अबू कासिम को दोषी ठहराया.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “श्रीनगर यूएपीए अदालत ने प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू जिला कमांडर आमिर नबी वाघे उर्फ अबू कासिम को दोषी ठहराया जिसकी जांच प्रदेश अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने की थी. उसे 15 साल जेल की सजा सुनायी गई.”

पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 22 दिसंबर को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने आतंकवादियों के तीन साथियों अब्दुल रौफ मलिक, अल्ताफ अहमद पायर और रियाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button