उत्तर प्रदेशलखनऊ

नए साल के जश्न के मद्देनजर लखनऊ में धारा 144 लागू

  • हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे आठ हजार पुलिस कर्मी, 16 कंपनी पीएसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए वर्ष के आगमन को लेकर 31 दिसम्बर की रात जश्न मनाने वालों के लिए जरुरी खबर है। पुलिस कमिश्नरेट ने आज 31 दिसम्बर और एक जनवरी को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर के मुताबिक, नववर्ष के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद के सभी इलाको में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।

उन्होंने बताया कि जिलें में कुल 7900 अधिकारियों समेत आठ हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 16 कंपनी पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। जिले में धारा 144 पूरी तरह से लागू की गई है। पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, पिंक पैंथर और पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी भी शाम सात बजे से रात दो बजे तक सक्रिय ड्यूटी पूरी सक्रियता के साथ करेंगे।

होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, बार और सार्वजनिक स्थानों पर तय मानकों के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाने के निर्देश दिए है। शराब पीकर बेतरतीब वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जगह-जगह चौराहों पर चेकिंग लगायी जाएगी और इसकी भी जांच होगी कि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए लोगों से अपील की है कि लोग नए साल का जश्न मनाने के दौरान सावधानी बरतें। वाहन नशे की हालत में कतई न चलाएं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button