देश

27 जनवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, करोड़ों बच्चों से बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी, 2023 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 27 जनवरी को Pariksha Pe Charcha 2023 प्रोग्राम का आयोजन करेगा. इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही बंद हो चुका है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा के आगामी एडिशन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे.’

9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के पास क्रिएटिव राइटिंग कॉम्पिटिशिन में हिस्सा लेने का मौका दिया गया. इस कॉम्पिटिशन में जीतने वाले स्टूडेंट्स को कार्यक्रम में शामिल हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का मौका मिलता. MyGov पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए लगभग 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएगी.

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में, पीएम मोदी हर साल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करते हैं. पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए छात्रों के साथ टिप्स साझा करते हैं. इस दौरान छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया जाता है. हर साल इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है. कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाता है.

क्या है परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम?

2018 से हर साल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम का आयोजन एग्जाम के सीजन से पहले होता है. कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी का मकसद छात्रों के बीच परीक्षा को तनाव करने के लिए उन्हें टिप्स देना है. पीएम मोदी बच्चों को बताते हैं कि उन्हें एग्जाम के सीजन को एक त्योहार के सीजन के तौर पर देखना चाहिए.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button