उत्तर प्रदेशझाँसी

भारत जोड़ो यात्रा में झांसी की दो बेटियां राहुल गांधी के साथ बागपत में चली

झांसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बागपत में बुधवार की सुबह छह बजे माविकला से शुरू हुई। इस दौरान झांसी के पुलिया नम्बर नौ निवासी प्रीति श्रीवास और उनकी बहन महक श्रीवास ने राहुल गांधी के साथ कदम ताल करते हुए उनसे चर्चा की। झांसी से ही यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने भी राहुल गांधी से चलते-चलते मुलाकात की।

उल्लेखनीय हैं कि यात्रा के लिए प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति के संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद की देखरेख में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में तीन से पांच जनवरी तक 130 किमी की पदयात्रा करेंगें। लोनी बार्डर गाजियाबाद से यात्रा बागपत होते हुए शामली तक जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी द्वारा प्रत्येक जनपद से 100 राज्य यात्री शामिल होने का लक्ष्य दिया था। झांसी से सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा में सहभागिता कर रहें हैं।

बुन्देलखण्ड-कानपुर जोन से यात्रा में राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, राहुल राय आदि के निर्देशन में जोन के हजारों कार्यकर्ता जोश के साथ यात्रा में भाग ले रहें हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button