उत्तर प्रदेशलखनऊ

एसजीपीजीआई में भी राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में राज्य कर्मचारियों और उनके परिजनों का इलाज होता है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध सभी सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्सा सुविधा मिलती है। वह भी बिना किसी वित्तीय सीमा के कैशलेस इलाज होता है। यह सुविधा अब संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भी मिलेगी। अब राज्य कर्मचारी और उनके परिजन अपना उपचार एसजीपीजीआई में निःशुल्क करा सकते हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के.धीमान ने इस योजना की विशेषताओं से परिचित कराया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आर. हर्षवर्धन ने बताया कि शुक्रवार को एसजीपीजीआई में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चिकित्सक, रेजिडेंट्स डाक्टर, आरोग्य मित्र और दीनदयाल मित्र उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्य इस जागरूकता सत्र के माध्यम से इस चिकित्सा योजना के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना था।

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का संक्षिप्त परिचय दिया। वैज्ञानिक सत्र की शुरुआत डॉ. बी.के. पाठक, महाप्रबंधक, साचीस के व्याख्यान से हुई। अगले सत्र की शुरुआत उत्पल यादव, प्रबंधक, साचीस ने इन-पेशेंट्स हॉस्पिटलाइज़ेशन, प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइज़ेशन, मेडिकल खर्च कवर और डे केयर प्रक्रियाओं पर बातचीत की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button