उत्तर प्रदेशकुशीनगरबड़ी खबर

कुशीनगर: दुदही CHC में नवजात बच्चे का शव नोचता मिला कुत्ता, फोटो वायरल

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुदही एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल अस्पताल में नवजात के शव को कुत्तों द्वारा नोच खाए जाने का दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में CMO ने नवजात के शव को अस्पताल के बाहर बताया है।

वहीं, अब DM रमेश रंजन ने न्यायिक SDM पडरौना विकास कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही में बीती 5 नवंबर को प्रसव कक्ष से मांस का टुकड़ा लेकर एक कुत्ते के भागने की बात सामने आई थी। CMO ने सीएचसी के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुत्ता मांस का टुकड़ा लेकर भागते दिखाई दिया था। इसके बाद कुछ कार्रवाई हुई फिर मामला शांत हो गया।

वहीं, अब बीते शनिवार की सुबह 9 बजे एक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जिसमें दुदही सीएचसी परिसर में कुत्ता  एक नवजात के शव नोंचकर खा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाईकर्मियों की मदद से नवजात के शव को दफनाया। लेकिन इस दौरान किसी ने चोरी छिपे फोटो क्लिक कर लिया और कुछ ही देर में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसकी जानकारी किसी ने डीएम रमेश रंजन को दी। मामला सामने आने पर उन्होंने तत्काल एसडीएम (न्यायिक) पडरौना विकास कुमार को जांच का आदेश दिया। एसडीएम ने संबंधित लोगों से बात करके पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलब की है।

CHC प्रभारी ने कही ये बात
इस मामले में जानकारी देते हुए CHC प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक 2 प्रसव हुए थे। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ लोगों ने बाहर से बच्चे का शव लेकर आते देखा था। CHC ने कहा कि CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव कहां से आया था?

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button