उत्तर प्रदेशलखनऊ

नेशनल चैंपियनशिप रद्द होने से नंदिनी नगर में पसरा सन्नाटा, घर से बाहर भी नहीं निकले बृजभूषण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज के नंदिनी नगर में चल रही नेशनल ओपन चैंपियनशिप 2023 (National Open Championship 2023) व रायल हेरीटेज होटल में होने वाली भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की आम सभा की बैठक निरस्त होने के बाद दंगल में शामिल होने आए पहलवानों ने महाविद्यालय परिसर छोड़ दिया।

वहीं, महासंघ की बैठक में शामिल होने आए पदाधिकारी भी लौट गए। बता दें कि शनिवार की देर रात में प्रतियोगिता निरस्त होने का आदेश आने के बाद से ही पहलवान सामान समेटना शुरू कर दिया था। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक आवास में मौजूद रहे पर बाहर नहीं निकले।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पहलवानों व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मध्य विवाद के बीच ही शुक्रवार को चैंपियनशिप के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। जिसके बाद शनिवार को आशंकाओं के बीच ही प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। इस बीच देर रात महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी उनके पद से हटा दिया  गया। इससे पहले इन्होंनेअध्यक्ष पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि प्रतियोगिता होगी।

घर से नहीं निकले सांसद  बृजभूषण शरण सिंह

प्रतियोगिता निरस्त होने की सूचना के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह पैतृक गांव विश्नोहरपुर में आवास पर ही रहे और सुबह घर से नहीं निकले। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन उन्होंने चंद खास लोगों से ही सुबह भेंट की। वह नंदिनी नगर न तो खुद गए और न ही उनके दोनों बेटे ही गए।

विधायक प्रतीक ने दी जानकारी

चैंपियनशिप कार्यक्रम रद्द होने के साथ-साथ फेडरेशन की बैठक भी रद्द होने की जानकारी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने ही दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button