देश

देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1842 रही, एक और मरीज की मौत

नयी दिल्ली। देशभर में कोरोना के सक्रिया मामलों की संख्या 1842 रह गयी है और इस महामारी से एक अन्य मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 530740 तक पहुंच गया है। मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.40 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,34,394 टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,842 रह गए हैं और इसी अवधि में 108 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,50,057 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में छह राज्यों में कोरोना सक्रिय मामले बढ़े हैं और शेष राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 181 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,32,371 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,309 पर स्थिर है। राष्ट्रीय राजधानी में दो सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस महामारी से अब तक 19,80,836 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में केरल में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 1,184 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,874 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,574 पर बरकरार है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के एक सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 80 रह गयी है। इस दौरान 18 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,619 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर बरकरार है। गुजरात में कोरोना का एक सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 12 रह गयी है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12,66,590 तक पहुंच गयी है और राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11,046 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़ने के बाद इनकी संख्या 13 हो गयी। इस जानलेवा विषाणु से यहां अब तक 1980836 लोग निजात पा चुके हैं, जबकि अब तक 26522 लोगों ने जान गंवाई।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर चार हो गयी है। इस महामारी से अब तक 1163627 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 14146 मरीजों की जान जा चुकी है। पश्चिम बंगाल में दो सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 54 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2097160 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 21532 पर स्थिर है। तेलंगाना में एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 20 हो गयी। इससे निजात पाने वालों की संख्या 837361 तक पहुंच गयी है, जबकि 4111 लोग इससे जान गंवा चुके हैं। इस दौरान आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button