देश

दुनिया में फिर बजा पीएम मोदी का डंका, लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में नंबर-1

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में की जाती है। पीएम मोदी बात और सलाह दुनिया के सभी नेता मानते हैं। वहीं पीएम मोदी के नाम का डंका एकबार फिर से दुनियाभर में बजा है। प्रधानमंत्री मोदी एकबार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति

वहीं इसी सूची में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलैन बेरसेट हैं जिन्हें 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। इस सूची में चौथे नंबर पर ब्राजील के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को जगह मिली है, जिन्हें 50% की अप्रूवल रेटिंग मिली है। इसके साथ ही पांचवे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी हैं, जिन्हें   इस सर्वे में 52% की अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई लेकिन 42% लोगों ने उन्हें डिसअप्रूव कर दिया। इसके साथ ही इस सर्वे में बताया गया कि साल 2021 के बाद से पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

टॉप पांच में से अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन बाहर

बता दें कि इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को टॉप पांच में भी जगह नहीं मिली है। इस सूची में बाइडन को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला है। वहीं सुनक को इस सूची में  30 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ13वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन जस्टिन ट्रूडो को 40% अप्रूवल रेटिंग के साथ आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button