उत्तर प्रदेशरायबरेली

स्वामी प्रसाद के बयान से सपा का वास्ता नहीं, पार्टी करती है सभी धर्मग्रथों का सम्मान :शिवपाल यादव

रायबरेली। सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रीरामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर मचे बवाल के बीच पहली बार पार्टी की ओर से सफाई दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान उनका निजी मत है। उनके बयान से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है ।सपा सभी धर्म ग्रंथों का सम्मान करती है।

शिवपाल यादव प्रयागराज से लखनऊ लौटते समय शुक्रवार को ऊंचाहार में स्थानीय पत्रकारों से बात कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और धर्म ग्रंथों का आदर करती है। स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान उनका निजी मत है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के लोग लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इधर उधर की बातें करते है। भाजपा के इशारे पर प्रदेश के अधिकारी सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि रायबरेली जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आर पी यादव से मुलाकात के लिए जब उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा तो तत्काल उन्हें सुल्तानपुर कारागार स्थानांतरित कर दिया गया। इससे अधिकारियों की कुंठित मानसिकता जाहिर होती है।

उन्होंने कहा कि मुझे मुलाकात करना होगा तो हम सुल्तानपुर चला जाएंगे ।सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली सड़कों का आकार छोटा कर दिया गया है। सरकार समिट आयोजित करके  अनर्गल प्रलाप कर रही है। जबकि पूर्व में सरकार बजट में स्वीकृत धनराशि  तक को विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रही है ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सभी मामलों की जांच होगी और अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी ।पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि दक्षिण भारत से भाजपा का खात्मा तय हो गया है। उत्तर प्रदेश में हम सब मिलकर भाजपा को हरा दे, तो पूरे देश से 2024 में भाजपा खत्म हो जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button