उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: बहू ने लगाया ससुराल वालों पर जिंदा जलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

हरदोई। ‘बेटियां बेटों से कम नहीं’ ऐसा सिर्फ कहा जाता है। लेकिन हकीकत में ऐसा है नहीं, बेटियां होने पर ससुराल वालों ने अपनी बहू को मिट्टी का तेल डालकर उसे ज़िंदा फूंकना चाहा, लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के नई बस्ती रेलवे गंज निवासी राजेश कुमार गुप्ता की बेटी संध्या गुप्ता की शादी शहर के ही बावन चुंगी कछियाना वाली गली निवासी राहुल गुप्ता पुत्र मुन्नूलाल गुप्ता के साथ 5 मार्च 2016 को हुई थी। संध्या के मुताबिक दहेज़ में बहुत कुछ देने के बाद भी ससुराल वाले उसे आए-दिन कम दहेज़ के ताने देते थे।

उसके दो बेटियां हैं,इस वजह से पति राहुल के अलावा सास रमाकांती उर्फ गुड्डी उसे कोसने लगी। इसी साल 6 फरवरी को पति और सास के साथ देवर राजीव गुप्ता,ननद शशि गुप्ता पत्नी सुधीर गुप्ता निवासी महोलिया शिवपार,दूसरी ननद शिल्पी पत्नी अंकुर निवासी पुरानी गल्ला मण्डी सदर बाज़ार ने मिल कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर ज़िंदा फूंकने की कोशिश की। संध्या किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली।

उसके तीसरे दिन (8 फरवरी को) पंचायत जोड़ कर संध्या को फिर ससुराल विदा कर दिया गया। लेकिन दहेज़ के लालची ससुराल वालों में कुछ भी बदलाव नहीं आया। पुलिस ने संध्या गुप्ता की तहरीर पर पति,सास,देवर और दोनों ननदों के खिलाफ धारा 498-ए/323/504/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button