उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, निर्माण को ढहाया

बहराइच। शहर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का काम जोरों पर चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद बहराइच की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

बहराइच की सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय की ओर से शहर के आस पास विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो अवैध प्लाटिंग का धंधा कर रहे हैं जिनको नोटिस भी जारी की गई है।

इसी के तहत ईओ नगर पालिका बालमुकुंद मिश्रा, जेई विनियमित क्षेत्र बृजेश कुुमार के साथ टीम ने कार्रवाई शुरू की। शहर के बहराइच हुजूरपुर रोड पर जगतापुर के पास हबीब, चांदबाबू, इरशाद, जमील आदि ने करीब छह बीघा भूमि पर अवैध तरीके से प्लाॅटिग कर रखी थी। जिसे जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया है। जेई ने बताया कि इसी तरह गोंडा मार्ग पर अनिल अग्रवाल ने करीब आठ बीघा भूमि पर प्लाॅटिग की थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button