उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: वसूली करने गई बैंक टीम को अपशब्द कहते हुए दी धमकी

नानपारा/ बहराइच। आर्यावर्त बैंक शाखा असवा मोहम्मदपुर के कर्मचारी बकाया वसूली करने गांव गए थे। वापस लौट कर आए तो महिला के रिश्तेदार ने फोन पर अपशब्द कहते हुए बकाया वसूली न करने की धमकी दी। शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव में आर्यावर्त बैंक की शाखा संचालित है। शाखा प्रबंधक एसके जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बैंक का बकाया वसूलने के लिए गुरुवार को टीम के साथ मोगरिया मैना नेवरिया गांव निवासी नगीना बेगम पत्नी मुजा अली के घर गए थे। जिसमें शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र समेत अन्य शामिल थे। सभी ने महिला से बैंक में बकाया वसूली जमा करने की बात कही। इसके बाद वापस शाखा चले आए।

शाखा प्रबंधक का कहना है कि बकायेदार केंद्र संचालक मुन्ना खां उर्फ शमीम खान पुत्र इमलाक खान निवासी वजीरगंज दरगाह ने मोबाइल पर बैंक मित्र को फोन कर पूरी टीम को गाली दी। साथ ही बकाया न वसूलने की धमकी दी। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button