उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में युवा मेला आयोजित करेगी कांग्रेस, पार्टी के राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए जनसंवाद अभियान चला रही है। पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी हुड्डा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस किया जा रहा है।

हुड्डा पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। इसके तहत युवा मेले भी आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव में पार्टी नेता पदयात्रा कर घरों पर झंडा लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार जुमला पार्टी नाम से जारी पत्र को लोगों में बांट रहे हैं। अभियान के समापन सत्र में बड़ी जनसभा भी होगी।

दूसरे चरण में जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन और युवा मेला लगाकर कार्यकर्ताओं में वैचारिक ऊर्जा का संचार किया जाएगा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता महासमागम और महामेला होगा। प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद मिश्रा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button