देश

दिल्ली : कार पार्किंग को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, पुलिस बोली- कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला सामने आया। पीड़ित के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया, मेरे पिता और भाई कल रात जब शादी समारोह से घर लौटे तब पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जिसने रास्ता रोका हुआ था।

सौरभ ने कहा कि उन्होंने कार मालिक से वाहन हटाने का आग्रह किया लेकिन उसने गाड़ी हटाने के बजाय उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। 10-15 लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मेरे पिता और भाई पर पिस्टल से हमला किया जिसमें मेरे पिता और भाई घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। मेरे पिता की स्थति गंभीर है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। शादी से लौटने के बाद पीड़ित और आरोपी के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी आरिफ 2 लोगों के साथ पीड़ित वीरेंद्र के घर पहुंचा। वहां आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी आरिफ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संध्या स्वामी (ADCP, उत्तर पूर्व दिल्ली) ने बताया, अभियुक्त आरिफ इनके(पीड़ितों) के घर के पास ही किराए पर रहता है। पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। आरिफ ने अपने 2 सहयोगी बुलाए थे। आरिफ फरार है। एक अभियुक्त को पकड़ लिया है। इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। मौके पर शांति है। जांच जारी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button