अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: खेल मंत्रालय में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा दे तीन लोगों से 14 लाख हड़पे, केस दर्ज

बीकापुर, अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के जालसाजों ने मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पढ़ाई कर रहे युवकों से लाखों रुपए हड़प लिए। कोतवाली पुलिस ने 16 फरवरी को केस दर्ज किया है। घटना 28 अक्टूबर 2021 की है। पूराकलंदर थाना हुसेपुर हरीपुर जलालाबाद गांव निवासी पीड़ित सचिन शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा ने कहा अयोध्या शहर में रहकर कोचिंग के माध्यम से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

आरोप है कि 2 वर्ष पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कोतवाली बीकापुर मंगारी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह, भदेसर खजुरहट गांव निवासी शुभम पांडे व आनंद शुक्ला से मुलाकात हुई। आरोपियों ने विश्वास में लेकर उत्तर प्रदेश सचिवालय में खेल मंत्रालय के तहत लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके एवज में प्रति व्यक्ति आठ लाख रुपये देने को बताया।

आरोप है कि पीड़ितों के ईमेल पर 30 सितंबर 2021 को डिक्लेरेशन लेटर खेल मंत्रालय विभाग का भेजा गया और जय चंद्रिका मांटेसरी इंटर कॉलेज मलिहाबाद लखनऊ का ढाई महीने ट्रेनिंग पूरा करने का फर्जी लेटर भी थमा दिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पीड़ित समेत उसके दो मित्रों से आरटीजीएस गूगल पे, फोन पे के माध्यम से 14 लाख 50 हजार की रकम हड़प लिया।

पीड़ितों ने जब पैसा वापस करने की मांग की तो आरोपियों ने न देने की बात कहते हुए जाने से जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया पीड़ित की तहरीर पर फर्जी प्रपत्र तैयार कर जालसाजी करने वाले नामजद 3 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button