देश

अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में निहंग सिखों ने पुलिस थाने पर किया हमला

चंडीगढ़। अमृतसर (पंजाब) के अजनाला थाने के बाहर ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़े। वे उनके (अमृतपाल सिंह) करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए।

पंजाब में आज थाना अजनाला कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु हो गया है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमृतपाल सिंह के साथी को रिहा करवाने की मांग को लेकर अमृतपाल के समर्थक अजनाला में एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। अजनाला के बस स्टैंड पर उनके समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कर दी है।

समर्थकों को रोकने के लिए थाना अजनाला से करीब 500 मीटर एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस एरिया में दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। थाने की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है और लोगों को आने-जाने की इजाजत भी नहीं दी गई है।

बता दें कि इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब छह जिलों से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और उसकी अगुवाई एसएसपी खुद कर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button