मनोरंजन

बिहार के छोटे से गांव के सिंगर को सोनू सूद मुंबई बुलाया, जानें कौन है अमरजीत जयकर जिसकी आवाज का दीवाना हुआ बॉलीवुड

एक क्षेत्रवादी कहावत है कि ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ कुछ मामलों में यह बात सच्ची भी जाहिर होती हैं। राजनीति हो या प्रशासनिक सेवाएं बिहार के लोग ही इन पदों पर सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। वहीं अब मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा हैं। भले ही सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने कम समय के करियर में अपने टेलेंट से  स्टार किड्स के दांत खट्टे कर दिये थे। उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल कर दिया। उन्होंने धोनी की बायोपिक, काय पो चे, सोनचिरैया, छीछौरे और केदारनाथ जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी थी। अब म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और बिहारी की एंट्री होने जा रही है। इस युवा का नाम है अमरजीत जयकर।

अमरजीत जयकर  बिहार के एक छोटे से गांव में रहते हैं। सोशल मीडिया पर फिल्मी गाने गाकर अपनी वीडियो डालते हैं। कभी खेत में काम करते हुए गाना गुनगाया तो कभी काम करके थककर सोते समय कुछ दिल में आया तो गा दिया। अपनी जिम्मेदारी और प्यार (संगीत) को साथ लेकर चलने वाले अमरजीत जयकर की एक सुबह ने किस्मत बदल दी। अमरजीत जयकर को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की टीम की तरफ से एक कॉल आया और उन्हें मुंबई आने के लिए कहा गया। सोनू सूद अपने इन्ही दरियादिली वाले काम के लिए जाने जाते हैं। अमरजीत जयकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके सोनू सूद को ध्यवाद कहा है जिसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा- एक बिहारी सौ पर भारी।

अमरजीत जयकर की जादुई आवाज ने आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  अमरजीत जयकर की आवाज पर नियंत्रण इस मायने में असाधारण है कि वह ईंटों की व्यवस्था करते समय, बिस्तर पर लेटते समय या अपने दाँत ब्रश करते समय भी गा सकते हैं। वह अपनी भावपूर्ण धुनों को गुनगुनाते हुए कीबोर्ड और हारमोनियम भी बजाते हैं। बिहार की यह युवा प्रतिभा मौलिक रचनाएं भी गाती है। श्रद्धा हत्याकांड के बाद उन्होंने इस पर एक गीत गया था।

अमरजीत जयकर की आवाज पर सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने लिखा-  “एक वास्तविक गायक वह है जो अपनी शुद्ध और कच्ची आवाज से दिल जीत सकता है।” युवा प्रतिभा 2020 में भी वायरल हुई जब फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने उनका यह वीडियो शेयर किया।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button