आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

शहीद गनर संदीप निषाद के घर पहुंचे निषाद पार्टी सुप्रीमो, परिजनों से ढांढस बंधाया

  • पत्नी को सरकारी नौकरी, परिजनों को सरकारी सहायता मुहैया कराने की कही बात

आजमगढ़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डा.संजय कुमार निषाद ने उमेश पाल हत्याकांड के गनर संदीप निषाद के शहीद होने पर उनके पैतृक निवास ग्रामसभा बसही अहिरौला, जनपद आजमगढ़ पहुंचे और परिजनों से मिलें। मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त कर कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि संदीप निषाद ने बहुत ही बहादुरी का परिचय देते हुए मुकाबला करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए, उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। मंत्री ने मृतक के पिता से कहा कि संदीप निषाद के नाम पर गांव में स्मारक, सड़क एवं अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, पेंशन एवं अनुमन्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को निर्देश दिया कि स्मारक बनाने के लिए जमीन को चिन्हित कर लें, यदि ग्राम सभा की जमीन ना हो तो उसके बदले में किसान को दूसरी जगह दुगुनी जमीन देकर गांव के किसान से जमीन ले लें। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिन के अन्दर समस्त कागजी कार्यवाही पूर्ण कर अनुमन्य सरकारी सुविधाएं देना सुनिश्चित करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button