उत्तर प्रदेशलखनऊ

Akhilesh पर CM Yogi का निशाना, बोले- पहले सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं होती थी, आज हम सबके लिए काम कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुए बजट के बाद इस पर चर्चा हुई थी। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चुनौतियों को स्वीकार करने वाली है। जनता के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

साथ ही साथ योगी ने कहा कि बजट में जनता के किए गए वादों को शामिल किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सब के विकास की भावना से काम कर रहे हैं। यूपी के बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यूपी का बजट विकास को दिखाता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यूपी का बजट दोगुना से ज्यादा हुआ है।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले केवल घोषणाएं होती थी, लेकिन काम नहीं होता था। आज हम सिर्फ घोषणा नहीं करते बल्कि काम करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास को बाधित किया जाता था। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह हमें देखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि माफियाओं को इन लोगों ने खड़ा कर दिया था। प्रदेश को लूट कर आस्ट्रेलिया में टापू खरीदे गए। समाजवादी पार्टी की सरकार ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था। पिछली सरकारों में कर की चोरी होती थी। एक्सरसाइज में पहले हर जिले में माफिया हावी था।

विधानसभा में सीएम ने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button