देश

राष्ट्रपति ने चार हाई कोर्ट के 20 एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार हाई कोर्ट के 20 एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने इलाहाबाद के दस, बांबे हाई कोर्ट के चार, दिल्ली हाई कोर्ट के एक और मद्रास हाई कोर्ट के पांच एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है। आज जारी नोटिफिकेशन में इस आशय की घोषणा की गई।

राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जिन एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है, उनमें जस्टिस चंद्र कुमार राय, जस्टिस कृष्ण पहल, जस्टिस समीर जैन, जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव, जस्टिस सुभाष विद्यार्थी, जस्टिस बृज राज सिंह, जस्टिस श्री प्रकाश सिंह, जस्टिस विकास बधवार, जस्टिस ओमप्रकाश त्रिपाठी और जस्टिस विक्रम डी चौहान शामिल हैं। राष्ट्रपति ने बांबे हाई कोर्ट के जिन एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है, उनमें जस्टिस राजेश नारायणदास लड्ढा, जस्टिस संजय गणपतराव मेहारे, जस्टिस गोविंदा आनंद सनप और जस्टिस शिवकुमार गणपराव दिघे शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल जज जस्टिस अमित शर्मा को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है । राष्ट्रपति ने मद्रास हाई कोर्ट के जिन एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है, उनमें जस्टिस सुंदरम श्रीमती, जस्टिस डी भरत चक्रवर्ती, जस्टिस आर विजयकुमार, जस्टिस मोहम्मद शफीक और जस्टिस जे सत्य नारायण प्रसाद शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button