उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो दिवसीय कुश्ती दंगल में पहलवानों ने आजमाएं अपने पैतड़े

राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही, सांसद जगदंबिका पाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान में शुरू हुए दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता में की जनपदों के पहलवानों ने अपने अपने पैतड़े आजमाएं, जिसे देख दर्शको ने कुश्ती दंगल का भरपूर मजा लिया। दर्शकों की भारी भीड़ देख कर पहलवानों में अपने पैतड़े दिखाने का ज्यादा हौसला दिखाई पड़ा।

बतौर मुख्य अतिथि इस प्रतियोगिता में पहले दिन राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं विधायक श्याम धनी राही वह दूसरे दिन सांसद जगदंबिका पाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर अतिथि सीओ शोहरत गढ़ – जय राम एवं सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह के साथ थानाध्यक्ष पंकज पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह ने  किया एवं  समापन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस दौरान सूर्य प्रकाश पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन मिश्रा,   श्यामसुंदर चौधरी, नीलू रूंगटा, दीपक कौशल,  संजय दूबे, धनंजय सिंह, भीम चौधरी, शैलू सिंह, गंगा मिश्रा, रमेश मणि त्रिपाठी, पदमाकर शुक्ला, रोशन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग रहे। फोटो – दो अलग अलग दिनों का अलग अलग मुख्य अतिथि का है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button