उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

पडरौना, कुशीनगर। उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय सिधूवा स्थान में हुआ। जिसमें सर्व प्रथम कैंपस की साफ़ सफ़ाई का कार्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेमचंद सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी, यूएनपीजी कॉलेज पडरौना कुशीनगर थे। जबकि विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश राय वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सहारा रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसे स्वयंसेवक मनीषा यादव एवं सपना ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा कार्यक्रम प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह प्रस्तुत की, जिसमें उनके द्वारा प्रत्येक दिन एवं सत्र की कार्यक्रम का रूपरेखा स्पष्ट किया गया। तथा स्पष्ट किया कि यह शिविर 50 छात्रों का है। जो कि एक सप्ताह तक चलेगा।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रेमचंद सिंह ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्य एवं समाज सेवा में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्ट किया ।इस संदर्भ में आने वाले दिनों में छात्रों को गांव एवं समाज के लोगों को विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के सामाधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वाहन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद याद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की चर्चा की तथा उनसे सीख लेने की बात की। विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश राय ने इस अवसर पर छात्रों को शिविर के दौरान चयनित गांव के लोगों को स्वच्छता, विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक असमानता आदि के बारे में जागरूक करने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा करने से समाज में जाएगी जागरूकता आएगी समाज का विकास होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने को स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनके दायित्व को याद दिलाते हुए उन्हे उनका निर्वहन करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से विजय शंकर लाल श्रीवास्तव , राजन प्रमोद गुप्ता , आशुतोष सिंह , मनीष,अनूप पटेल आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button