उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: 19 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

  • कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई तैयारी बैठक

कसया, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस)व सिटी क्लब पड़रौना, विमर्श साहित्यक संस्था पड़रौना और रेडियो प्रज्ञा की एक बैठक बुद्ध स्थली पर सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 19 मार्च 2023 को पड़रौना में होने वाले भव्य वसंतोत्सव समारोह की सफलता को लेकर तैयारी बैठक की गई।

अभापसुस समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह व प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक आरके भट्ट आदि ने वसंतोत्सव समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन एबीपीएसएस, सिटी क्लब पड़रौना, विमर्श साहित्यक संस्था पड़रौना और रेडियो प्रज्ञा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें लोक कलाकारों द्वारा पारम्परिक होली गीत, चइता गायन, हास्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित है। आभार समारोह संयोजक श्री भट्ट ने किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस अवसर पर एबीपीएसएस के क्षेत्रीय कोआर्डिनेटर राज सिंह, आफताब आलम, पवन कुमार शर्मा, मनीष यादव, सिटी क्लब पड़रौना के अध्यक्ष रवि लोहिया, डॉ संदीप अरुण श्रीवास्तव, डा0 देव शरण सिंह, सतीश जिंदल, विमर्श सचिव जय कृष्ण शुक्ल, तेज नारायण श्रीवास्तव आदि मौजुद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button