उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: हर्षोल्लास एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ रंगों का पर्व होली

पडरौना, कुशीनगर। रंगोत्सव का महापर्व होली जनपद में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। सोमवार को मध्य रात्रि होलिका दहन के उपरांत बुधवार को सुबह होलिका की राख उड़ाते हुए होली की शुरुआत हुई । ढोलक की थाप और मंजीरे के साथ देर रात तक गांव में घर घर दरवाजे दरवाजे लोगों ने होली के पारंपरिक गीत गाए। कई स्थानों पर होलिका दहन की राख को माथे पर तिलक लगाकर लोगों ने गले मिल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी तत्पश्चात रंग बिरंगे रंगों तथा अबीर गुलाल के साथ होली खेले गए। घर-घर में गुजिया के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के पकवान बने बड़ी संख्या में मित्र एक दूसरे के घर जा जाकर मिलकर शुभकामनाएं देते रहे तथा पकवानों का और व्यंजनों का लुफ्त उठाया। होली गाने वालों की टोलियां जोगीरा गाते हुए देखी गई।

रंग उत्सव होली पर्व को लेकर प्रशासन ने पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जनपद के सभी छह तहसीलों को सुपर जोन में बांटकर संबंधित उप जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया था। तहसीलों को जोन में बांट कर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए थे। और अलग-अलग सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण सील रहा कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदाई बनाया गया था इन सभी को अपने-अपने थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष एवं चौकी के चौकी प्रभारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया था। जिलाधिकारी रमेश रंजन तथा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संपूर्ण जनपद की कमान अपने हाथों में लेकर पल-पल की घटनाओं पर अपनी निगरानी बनाए रखें। देर शाम तक मिली सूचना के अंतर्गत जनपद में कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई थी एक के दुख के छोटे-छोटे चोट से चपेट की घटनाओं की सूचना थी। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जनपद में होली महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button