उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की हुई मौत, परिजनों का आरोप नशे में थे डॉक्टर

  • लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इलाज के दौरान डॉक्टर नशे में था

मेजा (प्रयागराज)। मेजा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल का मामला प्रकाश में आया जहां डॉक्टर को नशे में धुत इलाज व प्रसव के लिए ऑपरेशन किए जाने का आरोप लगाया जा रहा। मामला रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल का है। जहां डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो जाती है। मामला मझगवां कोरांव अरविंद कुशवाहा पत्नी कोमल कुशवाहा जो अपने मायके रामनगर माता का पूरा आई थी। जहां प्रसव हेतु रामनगर स्थित एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया ।कोमल कुशवाहा के पिता स्वर्गीय सदाशिव कुशवाहा के चार बेटियां वह एक भाई है। प्रसव व आपरेशन के बाद तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने शहर भेजना चाहा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी।

आपको बता दें कि माता का पूरा रामनगर स्थित एक आशा वंदना पटेल ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गई। जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही ।जिस पर साथ में रही आशा ने उन्हें सुझाव देते हुए रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कही। और यह भी बताया कि महिला डॉक्टर ने सौ परसेंट गारंटी लेते हुए जच्चा को स्वस्थ रखने की बात कहीं। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हॉस्पिटल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। इसलिए ऐसे डॉक्टरों का हौसला बुलंद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button