देशबड़ी खबर

कांग्रेस नेता ने फिर उठाए Pulwama Attack पर सवाल, पूछा- कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया?

फरवरी 2019 में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला किया था जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, पुलवामा हमले को लेकर देश में जमकर राजनीति भी होती है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर इसको लेकर सवाल उठाते रहता है। एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलवामा हमले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विवादित बयान देते हुए साफ तौर पर कहा कि कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया? उन्होंने साफ तौर पर पुलवामा हमले के निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि इसी से सच्चाई सबके सामने आएगी।

दरअसल, सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी हैं। इस साल राजस्थान में चुनाव होने हैं। राजस्थान में ही उन्होंने यह बयान दिया है। पिछले कई दिनों से जयपुर में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान के लिए आंदोलनरत हैं। यही कारण है कि पुलवामा हमले को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म है। अशोक गहलोत से पहले ही राजनीति से प्रेरित बता चुके हैं। इन सबके बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा का यह बयान सामने आया है। अपने बयान में रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम घुसकर मारेंगे, तो पुलवामा कैसे हो गया? उसकी जांच कराएं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजतक पता नहीं चल पाया कि जवान कैसे शहीद हो गए। कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया? इतना ही नहीं, रंधावा ने अडानी ग्रुप को पीएम मोदी की ईस्ट इंडिया कंपनी भी बता दिया और साफ तौर पर कहा कि हम एक बार फिर से गुलामी की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी लड़ाई अडानी से नहीं है बल्कि भाजपा से हैं। उन्होंने मोदी को खत्म करने की भी बात की। उन्होंने कहा कि मोदी रहा तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मोदी खत्म हो गया तो हिंदुस्तान बच जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार पर देश को बेचने का भी आरोप लगा दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button