बस्ती

नए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी जनपद में कार्यभार लेते ही सुबह 5 बजे ही 2 थाने का किया दौड़ा

नए एसपी के आता सुन दोनो थाने की पुलिस आई हरकत में

बस्ती। नए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करते ही मगलवार की सुबह 5 बजे थाना सोनहा व थाना वाल्टरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय के तमाम जगह भ्रमण किया गया ।

वही थाने पर मौजूद अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।  एसपी ने हाल में हुए घटनाओं के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियो व कर्मचारियो को विशेष सख्त निर्देश के साथ हिदायत भी दिये।

जाते जाते एसपी ने कहा कि अपेक्षित सभी कार्यवाहियों को पूरे जिम्मेदारी व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी, मुख्यआरक्षीओ को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button