देशबड़ी खबर

शादी सिर्फ महिला और पुरुष के बीच ही होनी चाहिए: दत्तात्रेय होसबाले

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल के बयान पर कहा कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए. साथ ही वह वास्तविकता को भी देखें. उन्होंने यह भी कहा कि देश में नेरेटिव बदलने की जरुरत है. भारत में हिंदुत्व के विचार को कुछ लोगों ने विकृत करने की कोशिश की है. इस वक्त सही इतिहास बताने की जरूरत है. वहीं समलैंगिक शादी पर RSS ने अपना रुख स्पष्ट किया है.

आरएसएस ने केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि शादी सिर्फ महिला-पुरुष के बीच ही होनी चाहिए. राहुल गांधी के बयान पर दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, “मुझे लगता है कि इस पर कुछ कहना ठीक नहीं है. कांग्रेस के उनके पूर्वजों ने भी संघ को लेकर बहुत कुछ कहा है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके बारे में इतना ही कहना चाहता हूं कि उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए और वास्तविकता को भी देखना होगा.”

होसबाले ने कहा की राहुल गांधी कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है. यदि ऐसा है तो भारत में चुनाव कैसे हो रहे हैं? चुनाव में उनकी पार्टी के लोग भी जीत रहे हैं. जहां तक राहुल गांधी को बात है, वह लोकतंत्र की बात करते हैं. आज तक इमरजेंसी पर माफी क्यों नहीं मांगी?

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button