उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बेमौसम वर्षा के बीच खेतों में खड़ी पकी अधपकी गेहूं सरसों लाही चना मटर की फसलें हो रही हैं बरबाद, जिसे देखकर किसान हो रहे हैं परेशान तथा उनके उड़ चुके हैं होंश

ईमानकरीम अंसारी

मेंहदावल , संतकबीर नगर | पिछले 2 दिनों से बेमौसम बरसात से खेतों में खड़ी पकी अधपकी गेहूं सरसों लाही मटर की फसल को देखकर किसानों के चेहरे मुरझाए व उदास तथा अधिकांश किसानों के उड़ चुके हैं होश  |आनन-फानन में कुछ किसान सरसों की फसल को काटकर ले जाते हुए मेंहदावल क्षेत्र के किसान देखे जा  रहे हैं |
किसान खेतों में पकी अध पकी गेहूं लाही मटर चने की फसल को देखकर उनके चेहरे मुरझाए हुए हैं , तथा उनके होश फाख्ता हो चुके हैं |किसानों के समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें ? हर जतन हर फिक्र से किसान परेशा हाल हैं |
 बेमौसम वर्षा मेंहदावल क्षेत्र में कहीं टिप्प टप्प तो कहीं हल्की और तगड़ी वर्षा हो रही है |जिससे खेतों में उक्त प्रकार की फसलें प्रभावित हो रही हैं | स्थानीय किसान परमात्मा सिंह , जेडी सिंह , गुंजन मोर्या , गुलाबचंद पासवान , आशुतोष उर्फ राजू यादव , संजय कुमार , अमरपाल मद्धेशिया आदि सैकड़ों किसान बेमौसम बरखा से परेशान दिख रहे हैं |
उनका हाल बेहाल है उक्तों का कहना है कि इस प्रकार की वर्षा से जब खेतों में फसल पक अधपकल हो चुकी हैं ऐसे में बारिश का होना फसलों के लिए नुकसान देह है |
उन सभी के समझ में नहीं आ रहा है क्या किया जाए ?
लोगों ने अब भगवान से अनुनय विनय करना शुरू कर दिया हे ईश्वर रहम फरमा , हे ईश्वर रहम फरमा !
सोमवार अपराहन 4:15 समाचार लिखे जाने तक मेंहदावल क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है |
किसानों के कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि इस बेमौसम वर्षा से कैसे पार पाया जाए ?

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button