उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पारंपरिक होली और चइता के गीतों के बिखरे रंग, हास्य कवियों ने बिखेरे हंसी के फव्वारे

बसन्तोत्सव 2023 का हुआ अयोजन

  1. पडरौना ,कुशीनगर

रविवार 19 मार्च को पडरौना के शुक्ला मैरिज हॉल बसंत उत्सव कार्यक्रम 2023 का शानदार आयोजन हुआ। अ0भा0प0सु0स0 कुशीनगर, सिटी क्लब पडरौना विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना, एवं रेडियो प्रज्ञा के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार गौतम, भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंदराव , उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य कला अकादमी के मनोनीत सदस्य एवं भाई के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, अंतराष्ट्रीय लोक गायक रामदरश शर्मा, भाई के महासचिव शिवेंद्र पांडे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉक्टर वैभव ज्योति श्रीवस्तव,पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन पांडे एम डी रेडियो प्रज्ञा परशुराम श्रीवास्तव , विजय पांडे, जय कृष्ण शुक्ल, डी के पांडेय, शाहिद लारी,कार्यक्रम संयोजन आर के भट्ट बावरा के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना गायिका पूजा लक्की पांडे ने प्रस्तुत किया एवं गणेश वंदना लोक गायक मंटू पाठक ने प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात लोक गायिका काजल राय, अनामिका गुप्ता ,तेज सिंह, पवन पंछी, वीर सिंह सूफी, अर्पिता सिंह ,स्वीटी सिंह ,अविका श्रीवास्तव, जनपद कुशीनगर के वरिष्ठ लोक गायक आनंद चौबे, दीपक यादव, के द्वारा एक से एक शानदार पारंपरिक होली एवं चैता गीतों की प्रस्तुति हुई।

अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीश सोनी एवं अंतराष्ट्रीय लोक गीत गायक राकेश श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति पर जमकर उपस्थित श्रोताओं ने ठुमके लगाए और फूलों की होली खेली गई।

गाजीपुर गहमर से आए प्रसिद्ध हास्य कवि फजीहत गहमरी देवरिया से आए बादशाह प्रेमी मुन्ना मवाली कुशीनगर के अवध किशोर अवधू के शानदार हास्य कविताओं की प्रस्तुति में लगातार ठहाके गूंजते रहे। गोपालगंज से पधारे कवयित्री माया शर्मा ने होली के मुक्तक एवम् जोगिरा प्रस्तुत किए।

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सीपी भट्ट को इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे लोकगीत लोक रीति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखती है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का शानदार संचालन अरशद राज ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक आरके भट्ट बावरा ने सभी आगंतुक कलाकारों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर दिव्या शुक्ला, मारवाड़ी युवा मंच महिला चेतना शाखा की अध्यक्षा मीनू जिंदल, रियल पैराडाइज स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता पांडे, डॉ वैभव गौतम, सतीश जिंदल, मोंटी सिंह सलूजा, महेंद्र जायसवाल, डॉक आर के गुप्ता, जगदम्बा अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला, मीडिया प्रभारी विश्व रंजन कुमार आनंद, प्रबंधक तेज नारायण श्रीवास्तव , सूर्य प्रकाश राय, आफताब आलम, हृदयानंद शर्मा, अशोक शुक्ल, बी एन मिश्रा, सागर पांडेय, अनुभव शुक्ला, नव्या, मोनिका, छाया, अमन, नवनीत, आदित्य श्रीवास्तव, परमेश्वर यादव, नम्रता, प्रज्ञा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button