उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मॉडल थाना बनाने के लिए सुकरौली में भूमि हुई चिन्हित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुकरौली में आराजी नंबर 15 रकबा 218 हेक्टेयर में मॉडल थाना का संचालन होगा क्षेत्रिय विधायक मोहन वर्मा एसडीएम वरुण पाण्डेय और सीओ कुंदन सिंह ने जगह का निरीक्षण कर उसका चयन किया है। विधायक द्वारा बताया जाए की शासन ने मॉडल थाना बनाने की स्वीकृति दी है।कुछ समय से थाने के भवन के लिए भूमि को चिह्नित करने की कवायद चल रही थी राजस्व विभाग स्तर पर मॉडल थाने के भवन के लिए भूमि चिह्नित कराई गई एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण करने के बाद बताया कि थाना संचालन के लिए यह जगह उपयुक्त है।

इसी क्रम में नये थाने के संचालन हेतु प्रस्ताव एसपी को भेज जायेगा सीओ ने बताया कि भवन के साथ ही आवास भी बनेंगे, जो कि थाने के स्टाफ के काम आएंगे। बहरहाल, साफ-सफाई के बाद इस थाने का संचालन हेतु आगे ढांचा तैयार किया जाएगा बहुमंजिला होगा थाने का भवन अत्याधुनिक सुविधा युक्त भवन में आवास, कार्यालय, महिला बैरक, पुरुष बैरक, मेस, सामुदायिक शौचालय, कंप्यूटर रूम, प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक आवास, पार्क और चहारदीवारी बनाई जाएगी अत्याधुनिक मॉडल थाना होगा। एसडीएम ने बताया कि सूकरौली के आसपास के क्षेत्र इसमें जुड़ेंगे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह,राजस्व निरीक्षक,प्रद्युम्न राव,स्थानीय लेखपाल आदि संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button