उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ अयोजन 

जगदीशपुर-बरडीहा : कप्तानगंज विकास खंड के अंतर्गत स्थित विद्यार्थी स्नात कोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा में आज नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के नेतृत्व में कैरियर मार्गदर्शन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में ब्लॉक कप्तानगंज के अतर्गत 74 गांव से युवाओं ने प्रतिभाग किए। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार पाडेय के द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

प्रमोद पाडेय ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते कहा कि जीवन में एकलव्य के भाती दृढ़निश्चय होना होगा तभी आप लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।इसके लिए आप को अपनी भूमिका पहचाननी होगी । महिला सशक्तिकरण पर अपना विचार प्रकट किए।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राध्यापक जोखू शर्मा ने कहा की युवा पीढी को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में पढ़े तथा उनके व्यक्तित्व से सीख लें।

जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि जी ने बताएं कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन हर राज्य में मयुवाओं हेतु अनेकों अभियान के द्वारा कैरियर गाइडेंस कर रही हैं । बी०टी०सी० प्रभारी श्री रमेश चंद्र मिश्र बोले कि पहले युवा अपने कैरियर के प्रति सजग हो। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रवक्ता श्री बी० बी० राय ने किया। व्यवस्थापक अध्यक्ष शिवांश गिरि ने आए सभी युवाओं व अथितियों का स्वागत व धन्यवाद अर्पित किए। कार्यक्रम में गुलशन भारती,मनोज यादव, विवेक कुमार राय, उदयभान यादव, रमन कुमार सुनिल कुमार, आनंद कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button