उत्तर प्रदेशबस्ती

हादसे में ट्रक चालक एवं खलासी की मौत

कुदरहा, बस्ती। कलवारी एवं वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के निवासी ट्रक चालक एवं खलासी की एनएच 28 पर राम सनेही घाट के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना उनके परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवां मुड़ियारी निवासी मोहम्मद शाहिद ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कबरई (महोबा) से ट्रक पर गिट्टी लोड़ कर ट्रक लेकर बस्ती वापस आ रहे थे, जैसे ही वह एनएच 28 पर बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट के पास पहुंचे, उनका ट्रक कोहरे के कारण अचानक रोड पर खड़े टेलर में पीछे से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक और खलासी दोनो गंभीर रूप् से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस दोनो घायलों को एंबुलेंस से रामसनेही अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र निवासी खलासी कासिम की मौत हो गया। राम स्नेही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मद शाहिद पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। पिता का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था। शाहिद पत्नी नजमा खातून माता जन्नतुल निशा 3 वर्षीय पुत्री इकरा और एक छोटे भाई का ड्राइवरी कर भरण पोषण करते थे। मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। बच्चे और आसपास के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button