उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कहना नहीं करना सिखाता है एनएसएस: डॉ मनीषा सिंह

पडरौना, कुशीनगर। शिव दुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसमही रामकोला कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद यादव ग्राम प्रधान परोरहा डम्मर छपरा विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां राष्ट्रीय सेवा योजना हमें नैतिक दायित्व से परिचित कराती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ मनीषा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा तथा स्वयं का विकास हो सकता है। एनएसएस कहना नहीं करना सिखाती है। महाविद्यालय के प्रवक्ता फिरोज अली ने कहा एनएसएस देश के प्रति समर्पण राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत किया ।इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा योगा, स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता रीमा जी सुष्मिता राव पंकज प्रताप्राव शशिकांत जी एवं समस्त स्वयंसेविका उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button