उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी : “पर्फ्यूम लगावे चुन्नी में’ गाने को लेकर बवाल, बारात बैरंग वापस लौटी

  • घरातियों और बारातियों में जमकर हुई मारपीट

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के डल्लू खेड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करने के दौरान मनचाहा गाना न लगाने को लेकर जनाती बराती आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पीआरबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बारात बिना शादी के ही बैरंग वापस लौट गई।

मामला सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लू खेड़ा गांव निवासी राकेश गौतम की दो पुत्रियां आरती एवं कांति की शादी एक साथ होनी थी। दोनों बारात गई थी। बड़ी बेटी का विवाह नगर कोतवाली के रघई गांव निवासी राकेश गौतम की बेटे विक्की गौतमके साथ तथा छोटी बेटी कांति देवी का विवाह कोठी थाना क्षेत्र के जहानाबाद से होना था। विवाह की सारी तैयारियां हो गई थीं।

द्वारचार हो रहा था दुल्हन वरमाला हाथ में लेकर जयमाल स्टेज के लिए घर से निकल रही थी। तभी चुन्नी में चुन्नी में परफ्यूम लगावे चुन्नी में हरियाणवी सॉन्ग डांस गाने को लेकर भिड़े शराब के नशे में धुत  बराती व जनाती की जमकर मारपीट शुरु हो गई।

खाना खा रहे जनाती व बरातीयों में कलछुला चम्मच से जमकर मारपीट हुई। जिसमें खाना भी बिखर कर बर्बाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए पूर्व प्रधान पुत्र हरिश्चंद्र की सूचना पर पीआरवी सहित सतरिख थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई जिसमें समझौता कराने की कोशिश की परंतु बात नहीं बनी।

पीड़ित पिता राकेश गौतम ने बताया कि दोनों बेटियो की बारात आ गईं थीं बड़ी बेटी की बारात के स्वागत पहले करके द्वारचार किया जा रहा था बेटी जय माल के लिए घर से निकल रही थी तभी मारपीट हो गई जिसमें रिश्तेदार कई लोग घायल हो गए पुलिस मौके पर पहुंचकर समझौता की कोशिश की किंतु बात नहीं बनी। बारात बिना शादी के ही बैरंग लौट गई। फिर छोटी बेटी की बारात स्वागत के लिए बुलाई गई द्वारचार के साथ जय माल कार्यक्रम के साथ शादी संपन्न हुई। रिश्तेदारों को इलाज के लिए भेजा गया है इसकी शिकायत क्षेत्रीय थाने पर की गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button