उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

चौपाल के माध्यम से ब्लॉक अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

बेलहर, संतकबीरनगर। बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिया कटाई में शासन के निर्देश पर ब्लॉक प्रशासन द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामजनों की समस्यायों को सुना गया और उन सभी ग्रामीणों की समस्यायों को निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया गया। बताते चलें कि ब्लॉक अधिकारी के जिम्मेदार अधिकारियों के देख-रेख में सियाकटाई गांव में पंचायत भवन पर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की  वृद्धापेन्सन, आवास, सम्मान निधि आदि की समस्याओं पर संवाद किया गया।

साथ ही ग्रामीणों की समस्यायों को सुना गया और अधिकारियों द्वारा सभी समस्यायों को दूर करने का आश्वासन भी उपस्थित ग्रामीणों को दिया गया। इस दौरान उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव सौरभ चौधरी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवार तक पंहुचे यही लक्ष्य सभी ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की कोशिश रहती है। सभी पात्र परिवार को शासन के सभी योजनाओं के लिए तत्परता से प्रयास करना चाहिए।

इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी  सौरभ चौधरी, उदय प्रताप पान्डेय, शिवशंकर चौरसिया, मिशन प्रबंधक रामेंद्र प्रताप, पंचायत सहायक सत्यपाल, शैलेंद्र कुमार, उमाशंकर, घिसियावन, शांति देवी, प्रियंका, फूला आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button