उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक

बहराइच। जिले के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक बन्धु समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमारे भूतपूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं हैं उनका समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय। निस्तारण करते समय इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि पूर्व सैनिक अथवा उनका परिवार कार्यवाही से संतुष्ट हों। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को सुझाव दिया कि आपकी जो जायज समस्याएं हो उसे लिखित रूप में अवगत कराये ताकि समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा भूमि, शस्त्र लाइसेंस इत्यादि के सम्बन्ध में बताई गई समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम डॉ. चन्द्र ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी से.नि. कर्नल महेश चन्द्र ध्यानी को निर्देश दिया कि सम्बन्धित सैनिक से लिखित रूप में आवेदन प्राप्त कर उनके समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ गुणवत्ताकरण निस्तारण कराया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, डीडीओ/प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव सहित अन्य अधिकारी तथा जिले के पूर्व सैनिक व आश्रित मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button