उत्तर प्रदेशबहराइच

माता पूर्णागिरि के दर्शन को गए श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, तीन की हुई मौत

बहराइच। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां पूर्णागिरी के दर्शन व पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद से जाते है।नवरात्रि के दिन रामगांव थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओ का एक जत्था दर्शन के लिए गया था दर्शन के बाद वापस आते समय मार्ग किनारे माता पूर्णागिरि के दर्शन को गए श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार,तीन की हुई मौत जत्थे के कुछ श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की एक निजी बस ने रौंद दिया। जिससे जिले के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

वहीं कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पूर्णागिरि मेला हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए है।जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने उप जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और अफसरों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से एक लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद करने का ऐलान किया है।

वहीं डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात कही है।वहीं बहराइच डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने भी चम्पावत जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की है।हादसे की सूचना मिलते की गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजन बिलख रहे हैं और पूरे गांव में मातम जैसा सन्नाटा पसर गया है। सभी मृतक व घायल एक ही गांव के हैं।हादसे में दरहिया निवासी मायाराम (30), रामदेई (48) व बद्री (45) की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं गांव निवासी बद्री की पत्नी कौशल्या (44), कुसुम व रामसूरत गंभीर घायल हो गये। जिनका इलाज वहीं चल रहा है।

डीएम चम्पावत से डीएम बहराइच ने की वार्ता, दुर्घटना में घायल हुए जनपदवासियों का जाना हाल

पूर्णागिरी मेले में दर्शनार्थियों की टनकपुर ठूलीगाड़ स्टैंड पर बस की चपेट में आने से हुई जनहानि पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के आत्मा की शांन्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डीएम डॉ. चन्द्र ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की ईश्वर से कामना की है।

उल्लेखनीय है कि घटना का समाचार मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद चम्पावत (उत्तराखण्ड) के जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता कर घायलों का कुशल क्षेम जाना तथा घायलों को सकुशल जनपद बहराइच भेजवाये जाने का भी अनुरोध किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button