उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री विनोद राय जो कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सदैव जागरूक एवं संवेदनशील रहते हैं ने कहा कि किसी भी तरह कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा । हर स्तर पर उनकी समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जायेगी और वार्ता से कोई हल नहीं होता तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा ।उन्होंने बताया की उन्हें जानकारी मिली कि विगत दिनों रेलवे चेकिंग स्टाफ (टीटी )के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी का बिना टिकट यात्रा करने के संबंध में हुए विवाद की जांच हेतु संबंधित पक्ष को पुलिस अधीक्षक रेलवे पुलिस द्वारा बुलाया गया था।

महामंत्री विनोद राय ने तत्काल पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को रेलकर्मी टीटी के सहयोग करने हेतु एवं उनका हालचाल जानने हेतु भेजा। श्री विनोद राय के आह्वान पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं बहुत सारे कर्मचारी संबंधित टीटी का हाल-चाल जानने के लिए गए। इस अवसर पर सर्व श्री ए के सिंह ,मनोज द्विवेदी, डीके तिवारी, देवेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, दीपक प्रजापति, विवेक सिंह, पीयूष श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय , के एम मिश्रा दीपक चौधरी ने शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया. एसएससी टीआरडी श्री कमलेश साहनी से विभिन्न समस्या पर चर्चा हुई महामंत्री जी ने आश्वासन दिया कि आपकी सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारी से बात करके समाधान किया जाएगा ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button