उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया के विकास के लिए खींचा जाएगा लम्बी लकीरः दयाशंकर

  • जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास

बलिया: नगर से सटे जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया।इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह परिवहन विभाग से संचालित दस नई बसों का उद्घाटन भी विधि विधान से पूजन करने के बाद हरी झण्डी दिखाकर किया।

सोमवार के दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पहली बार बजट में दो हजार बसों को खरीदने के लिए सीएम योगी जी व्यवस्था की है। परिवहन निगम के बेड़े में सात हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए दो सौ करोड़ बजट में मिला।डिपो आदि का निर्माण के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था की गयी है।नयी बसों खरीदने के लिए चार सौ करोड़ मिला है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी। परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती की जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है परिवहन निगम संकट का साथी है।

कोरोना काल में परिवहन निगम ने यह सिद्ध भी किया है। कहा कि एक लाख गांवों में से 88 हजार गांवों में परिवहन की बसें पहुंच रही है। 12 हजार गांवों में भी पहुंचाने का प्रयास परिवहन निगम कर रहा है। प्रयागराज कुंभ  से पूर्व 2025 तक सात हजार नयी बसें ला देंगे। प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डों की तरह बनाया जायेगा। बलिया का बस अड्डा भी हवाई अड्डा की तरह नयी तकनीक से बनाया जायेगा। झारखंड और बंगाल के लिए भी बस चलाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बलिया के विकास के लिए लम्बी लकीर खींचना गया है। हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जायेगा, जिसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जायेगा। बहेरी पुल भी डबल लेन की होगी। बलिया से सिकन्दर पुर को जाने वाली सड़क जो स्टेट हाईवे था, अब नेशनल हाइवे हो गया है। जेल को 89 एकड़ में बनाया जायेगा। भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जायेगा। सीवर के लिए चार सौ करोड़ मिला है। 1920 के बाद पहली बार कटहल‌ नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में आईएफबीटी का निर्माण होगा, ताकि अन्य प्रदेशों को यहां से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अन्य अतिथि के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button