उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

114 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की गई जांच

सन्तकबीरनगर। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,सेमरियावां के प्रांगण में मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से प्रातः10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आए 114 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की जांच की गई तथा उनको निशुल्क दवा दी गई। इस शिविर में कैंसर रोग अस्पताल के डॉ.आशुतोष त्रिपाठी द्वारा लोगों का मूल्यांकन,सलाह और परामर्श दिया गया।

शिविर का हिस्सा बनने वाले लोगों में ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की जांच पुरुषो में माउथ एवं प्रोस्टेट की समस्या से ग्रसित थे,जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट गर्भाशय,माउथ अंडाशय की समस्या वाले लोग आए।बहुत लोगों में सीने एवं पेट की दर्द की समस्या बताई जिसका उचित निवारण किया गया। कैंसर जागरूकता अभियान के तहत इस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनको कैंसर लक्षण का प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी गई।

इन्हें बताया गया की इन शिविरों की विशिष्टता केवल स्क्रीनिंग नहीं है, बल्कि सामान्य अच्छे स्वास्थ्य चाहने वाले व्यवहार,पोषण,गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर,भारत में दो सबसे आम कैंसर, के बारे में जागरूकता में सुधार करना है। महिलाओं को स्तन परीक्षण की स्व-तकनीक सीखने में मदद करना और परिवार में अन्य महिलाओं को भी पढ़ाना और उनकी बेटियों की जाँच करना है।

सभी लोगो को कैंसर से संबंधित पत्रक,विवरण पुस्तिका आदि वितरित किया गया ताकि वे लोगो को कैंसर के बारे मे जागरुक कर सकें। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेश चंद्रा, डॉ.आर.सी.गौतम, अजय श्रीवास्तव, नंदिनी, आदर्श मिश्रा, सुशीला वर्मा, नारद, विकास  सोनकर, अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों आदि का कार्य सराहनीय रहा ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button