उत्तर प्रदेशहमीरपुर

ब्रजेश पाठक बोले- BJP सरकार में अपराधियों में खौफ, अतीक जैसे माफिया आजीवन सलाखों के पीछे रहेंगे

हमीरपुर। जिले में दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा केंद्र और यूपी की सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा कदम उठा रही हैं। अतीक या अन्य महिलाओं और बच्चों के अपराधों से जुड़े अपराधियों को अभियोजन पक्ष की ओर से जल्द से जल्द छह महीने में सजा दिलाई जा रही है। सूबे में अपराधियों पर खौफ फैला है। कहा स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को विशेष पैकेज में हायर करने की कोशिशें हो रही है।

बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसके पूर्व मौदहा सीएचसी वह सुमेरपुर की कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पौधरोपण करने के साथ ही साफ सफाई देखी। डिप्टी सीएम तीन दिनों से मंडल के दौरे पर हैं। सीएचसी में पैथोलॉजी, डाक्टरों के केबिन और इमरजेंसी का भी निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से उनका हाल जाना। इसी के साथ अस्पताल में बने आयुष्मान काउंटर में कार्डों की संख्या के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेज करने की बात कही।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह बुंदेलखंड के दौरे पर विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखने आए हैं।ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास की योजनाओं का लाभ देकर उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में देश में नंबर एक पर लाया जा सके। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल कोरी, सदर विधायक डा.मनोज कुमार प्रजापति सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button