उत्तर प्रदेशलखनऊ

राम नवमी पर निकलेगी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शोभायात्रा

  • घोड़ों की बग्घी में सवार होकर भगवान श्रीराम करेंगे नगर भ्रमण
  • इंदिरा नगर से निकलेंगी सजीव झांकियां, हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल होंगे

लखनऊ। राम नवमी के अवसर पर 30 मार्च को इंदिरा नगर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। घोड़ों की बग्घी में सवार भगवान श्रीराम नगर में भ्रमण करेंगे। यात्रा में देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल होंगे। इस दौरान हनुमान वेश धारण कर प्रयागराज के भक्त जितेंद्र बजरंगी राम धुन पर नृत्य करेंगे।

यह जानकारी बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष तथा आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, समिति के महामंत्री संजीव गर्ग ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन बजे शोभायात्रा का शुभारंभ कन्वेंशन सेंटर के पास से होगा। यह यात्रा लेखराज मार्केट, फैजाबाद रोड, मारुतिपुरम, भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर वापस आकर समाप्त होगी।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवीन्द्र मल्होत्रा एवं दीपक श्रीखंडे ने बताया इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन होगा तथा जगह-जगह पर व्यापारियों, आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नागरिकों तथा भक्तों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा यात्रा में होंगे शामिल

समिति के पदाधिकारियों ने बताया पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन, नीरज बोरा, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित कई सभासद एवं भक्तगण यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उनके द्वारा भगवान की आरती पूजा की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button