उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा रेशम बोर्ड

  • समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर, रांची के अनुसंधान संस्थान के साथ भी समझौता

लखनऊ। केंद्रीय रेशम बोर्ड बेंगलुरू और केंद्रीय तसर अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान रांची के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। अब लखनऊ विश्वविद्यालय में अनुसंधान को बढ़ावा देने में यह दोनों संस्थान सहयोग प्रदान करेंगे। इसके साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने में काफी सहयोग मिलेगा।

बुधवार को हुए समझाैता में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, सेराजुद्दीन, प्रो. अमिता कन्नौजिया, डॉ. जेपी पांडेय उपस्थित थे। समझौता ज्ञापन नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अनुसंधान के संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने और कार्यक्रमों को निष्पादित करने में पारस्परिक सहायता की सुविधा प्रदान करेगा।

समझौता ज्ञापन व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देगा और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अनुसंधान को उत्प्रेरित करेगा। यह वैज्ञानिकों, संकायों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। परियोजनाओं की सुविधा प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन में प्रावधान है कि दोनों पक्ष दोनों संस्थानों में प्रासंगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को साझा करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button