देशबड़ी खबर

अमृतपाल ने वीडियो जारी कर सिखों से की एकजुट होने की अपील, बोला- सरकार की मंशा सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं

खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह अभी तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा है। वह अब पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नए-एन दांव खेल रहा है। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच अमृतपाल सिंह कैमरे के सामने आए, सिखों से एकजुट होने की अपील की है।

खालिस्तान समर्थक भगोड़े उपदेशक अमृतपाल सिंह के पंजाब में देखे जाने की खबरों के बीच वारिस पंजाब डी प्रमुख ने बुधवार को एक लाइव वीडियो जारी कर कहा कि उनके खिलाफ सरकार की कार्रवाई उनकी गिरफ्तारी नहीं बल्कि सिख समुदाय पर हमला है। आगे उसने कहा कि अगर सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती तो घर से ही गिरफ्तार कर सकती थी। यह कहते हुए कि कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता, अमृतपाल ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार होने का डर नहीं है।

उसने आगे कहा कि उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अनुरोध किया है कि बैशाखी के अवसर पर तलवंडी साबो में सरबत खालसा (बैठक) आयोजित करें ताकि “लोगों के मन में सरकार द्वारा पैदा किए गए डर को दूर किया जा सके। हालांकि अमृतपाल ने अलग राज्य या खालिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया। इससे पहले दिन में पुलिस सूत्रों ने बताया था कि अमृतपाल उत्तराखंड से राज्य लौटा है और रोपड़ में आनंदपुर साहिब गया है। पुलिस ने एक वाहन भी बरामद किया है, जिस पर वारिस पंजाब डी प्रमुख द्वारा इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button