इटावाउत्तर प्रदेश

इटावा: सचिवालय के फर्जी कर्मचारी को पुलिस ने दबोचा, DM, SSP समेत इन अधिकारियों की मिली फर्जी मुहरे

इटावा। स्वयं को सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से अधिकारियों की मुहरें, दो मोबाइल फोन, फर्जी आईडी कार्ड व उपमुख्यमत्रीं  का फर्जी लैटर पैड बरामद हुआ।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि  ग्राम उजागर पुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी निवासी राजेश कुमार पाल  ने थाना बसरेहर पुलिस को सूचना दी कि मनोज उर्फ कल्लू पाल पुत्र मुहोरमन सिंह निवासी बसरेहर  स्वयं को सचिवालय  का कर्मचारी बताकर बड़े बड़े अधिकारियों व नेताओ से जान पहचान का हवाला देते हुए उसके  बेटे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ 3,90,000 रुपये  की ठगी  करचुका है।

तहरीर के आधार पर थाना बसरेहर पर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित1 नामजद अभियुक्त को एक  वैगन-आर कार सहित थाना क्षेत्रांतर्गत लोहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बरामद प्रपत्रों व मुहरों के संबध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि वह लोगों को फर्जी आईडी दिखाकर व स्वयं को सचिवालय का कर्मचारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने व शस्त्र लाइसेंस बनवाने का झांसा देकर पैसो की ठगी करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज उर्फ कल्लू पाल पुत्र मुहोरमन सिंह निवासी  बसरेहर को जेल भेज दिया गया। उसके पास से डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की फर्जी मुहरें मिली हैं। थानाध्यक्ष बसरेहर बेचन  सिंह  सहित उनकी पूरी टीम के सहयोग से ठग को पकड़ा जा सका।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button