उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों के लिए बनाया जाये किसान आयोग: भानू प्रताप

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का हित चाहने वाली सरकार से हमारी मांग है कि एक आयोग किसानों के लिए बनाया जाये। जिसमें सिर्फ किसान ही सदस्य के रुप में होने चाहिए।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात रखी। किसान नेता ठाकुर भानू प्रताप ने कहा कि बीते कुछ वर्ष से यूनियन के सदस्यों की ओर से किसान आयोग बनाने की बात मंच पर आती रही है और इसको लेकर वह केन्द्रीय कृषि मंत्री से भी अपनी बातों रख आये हैं।

उन्होंने कहा कि किसान को उसकी फसल का वाणिज्य मूल्य नहीं मिल पाया है। आयोग बनने से बहुत सारी समस्याओं को समय रहते दूर किया जा सकता है। वर्तमान समय में किसान को उसकी फसल का मूल्य मिले, ये बेहद जरुरी हैं। किसान की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिजन को एक करोड़ की मुआवजा राशि देना घोषित करें।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर अपनी बातों को देश के योग्य प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जिससे किसानों की बातों को सुनने के लिए, उसकी ओर ध्यान देने के लिए यूनियन का प्रयास सफल हो।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button